फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष की पत्नी और भाई के वोट पर उठा सवाल

Thu, 01 Oct 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष फिरोज खां की पत्नी नादरा बेगम और भाई आरिफ खां को चुनाव से कुछ दिन पहले ही मोहम्मदपुर मालिनी ग्राम पंचायत का मतदाता बनाया गया है। उन्हें मतदाता बनाने की प्रक्रिया में नियम कानूनों की अनदेखी हुई है।
विज्ञापन



यह आरोप लगाते हुए सलखना के महावीर सिंह और पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेंद्र सिंह ने निर्वाचन अधिकारी से लेकर शासन प्रशासन तक लिखित शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि नादरा बेगम की वोटर आईडी सरायतरीन के नजर खेल मोहल्ले में स्थित मकान संख्या 57 से बनी हुई है।


जबकि इनका नाम मोहम्मदपुर मालिनी में अवैध तरीके से 2750 वोटर क्रमांक पर दर्ज कर दिया गया है। इसी तरह इसी गांव में वोटर क्रमांक 2751 में आरिफ खां का नाम दर्ज किया गया है जबकि आरिफ खां वोटर आईडी कार्ड भी सरायतरीन के पते पर बना हुआ है।
विज्ञापन



नादरा बेगम और आरिफ खां के राशन कार्ड, बैंक खाते और आधार कार्ड सरायतरीन के पते पर हैं। फिर अचानक यह गांव के निवासी कैसे बन गए। यह सवाल उठाते हुए रिटर्निंग अफसर से जांच की मांग की गई है। इस मामले में सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने कहा कि सपा गांव का ख्याल रखती है।


गांव के विकास के लिए उनकी पत्नी और भाई ने शहर की वोटर लिस्ट से अपना नाम कटवाया है और गांव में खुद को शामिल किया है। ताकि चुनाव लड़कर जनता की सेवा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें