फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलने की आजादी छीन रहा संघ और भाजपा

Thu, 03 Dec 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा और आरएसएस पर सियासी तीर चलाए। वह बुधवार को संभल में कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद के यहां  पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने असहिष्णुता के सवाल पर भाजपा और आरएसएस की आलोचना की।
विज्ञापन



इन्हें फासिस्टवादी बताया और कहा कि यह दोनों संगठन बोलने की आजादी को छीन रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। यहां पर रहने और सबको अपनी बात रखने का हक है लेकिन कुछ ताकतें ऐसी हैं जो अपने अलावा किसी और को बोलने का हक नहीं देना चाहती हैं। ऐसी ताकतें कौन हैं?


यह सवाल पूछने पर उन्होंने एक बार फिर भाजपा और आरएसएस का नाम लिया। उन्होंने कहा कि यह देश तभी मजबूत होगा जब सबका आदर हो और सभी तरह की विचार धाराओं को सम्मान मिले। चलते-चलते उन्होंने यह भी बताया कि सैफई में ऐसा हवाई अड्डा बनेगा जिसमें रात्रि के वक्त भी हवाई जहाज लैंड कर सकेंगे। इसके लिए सरकार की ओर से प्रक्रिया चल रही है। जिसमें कुछ बाधाएं हैं जिन्हें दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें