फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्साह और जोश के साथ मतगणना के लिए उमड़ा जन सैलाब

Mon, 02 Nov 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी समिति में रविवार को विकासखंड बनियाखेड़ा की 114 और बिलारी आंशिक की 33 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की मतगणना हुई। सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना के बाद दोपहर में क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के उम्मीदवारों के हार जीत के परिणाम आने शुरू हुए। अव्यवस्थाओं पर उम्मीदवारों का उत्साह हावी रहा।
विज्ञापन



जीत के जश्न और हार के अफसोस के मिले जुले नजारों ने राजनीति की अहमियत को खास बना दिया। बनियाखेड़ा की 19 राउंड और बिलारी आशिंक की 22 राउंड में मतगणना पूरी करने के लिए मतगणना कर्मी और अभिकर्ता सुबह से ही सक्रिय नजर आए। सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना के दौरान शुरुआत में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


धीरे धीरे मतों की गिनती ने रफ्तार पकड़ी। सुबह 10 बजे तक दो राउंड की मतगणना पूरी हो सकी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के माहौल बीच मुस्तैदी से मतगणना का कार्य निपटाया गया। कई बार निरस्त मतों के लिए अभिकर्ताओं ने गणना कर्मियों से तीखी बहस भी की।
विज्ञापन



हंगामा होते देख पुलिस बल ने सख्ती दिखाई। बनियाखेड़ा विकासखंड के आरओ लक्ष्मीकांत तिवारी ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य के परिणाम गिनती के तत्काल बाद घोषित किए जा रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य पद के परिणाम आने में वक्त लगेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें