फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खुलेगी 10377 प्रत्याशियों की किस्मत

Sun, 13 Dec 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंतजार का घड़िया खत्म हो गईं है, गांव की सरकार की सरकार का मुखिया कौन होगा, इसका फैसला रविवार को हो जाएगा। जिलेभर के 10377 प्रत्याशियों की धड़कने तेज हो गई है। कुल आठ स्थानों पर मतगणना केंद्र बना दिए गए हैं। एक न्याय पंचायत में दो एआरओ लगाए गए हैं, एक न्याय पंचायत में आठ टेबिलों पर एक मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन



किस ग्राम पंचायत की गणना किस चक्र में होगी, इसकी सूची ब्लाक व मतगणना स्थलों पर चस्पा कर दी गई है। ग्राम पंचायत सामान्य निर्वाचन-2015 के तहत बनियाखेड़ा, पंवासा, संभल, असमोली, रजपुरा, बहजोई, जुनावई, गुन्नौर, बिलारी (आं) विकास क्षेत्र की सभी 556 ग्राम पंचायतों में मतदान पहले ही संपन्न हो चुका है।


जिसकी मतगणना रविवार को सुबह सात बजे से होगी। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिलाधिकारी एनकेएस चौहान, एडीएम डा.एसएन सिंह ने पर्यवेक्षक व संबंधित अधिकारियों के साथ सभी मतगणना स्थलों का जायजा ले लिया है। डा. एसएन सिंह ने बताया कि मतगणना पूरी पारदर्शिता के साथ होगी।
विज्ञापन



सभी मतगणना टेबिलों को सीसीटीवी कैमरों से जोड़ा गया है, आईपी के जरिये सभी टेबिलों को अधिकारियों के मोबाइल से भी जोड़ दिया गया है, अधिकारी मोबाइल फोन पर भी किस टेबिल पर क्या हो रहा है, इसे देख सकेंगे। एक न्याय पंचायत में दो एआरओ लगाए गए हैं, एक न्याय पंचायत में आठ टेबिलों पर गिनती शुरू कराई जाएगी।


किस ग्राम पंचायत की गिनती किस चक्र में होगी, उसकी सूची जारी कर दी गई है। ताकि संबंधित ग्राम पंचायतों के एजेंट उसी समय मतगणना स्थल में प्रवेश करें, जब उनकी गिनती शुरू हो। इसका ऐलान भी समय समय पर होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें