फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए हुए 167 नामांकन

Sun, 29 Nov 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
हंगामे भरे माहौल में संभल विकास खंड मुख्यालय पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई। ग्राम पद के लिए 167 प्रत्याशियों ने नामांकन कराए। असमोली में कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन दाखिल हुए। दोनों जगह नामांकन करने वालों की भीड़ सुबह से ही लग गई थी।
विज्ञापन



संभल ब्लाक परिसर में शुक्रवार को प्रधान पद के 952 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल कराए थे। दूसरे दिन भी तमाम दावेदार ब्लाक मुख्यालय पहुंचे। उनके समर्थक साथ थे। पुलिस ने समर्थकों को बाहर रोक दिया। नामांकन कराने के लिए प्रत्याशी व उनके प्रस्तावक ही अंदर गए।


एडीओ पंचायत याबर अब्बास ने बताया कि प्रधान पद के लिए शनिवार को 167 प्रत्याशियों ने नामांकन कराए। इसके अलावा असमोली में भी सुुबह से ही भीड़ लगी रही। प्रत्याशी अधिक होने की वजह से सुबह 10.00 बजे के करीब जमानत राशि जमा करने वाली रसीद खत्म हो गई। जमानत राशि जमा करने के लिए प्रत्याशी तीन घंटे तक भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाद में पंवासा ब्लाक से रसीद बुक मंगवाकर जमानत राशि जमा की गई। देर रात्रि तक नामांकन पत्र जमा होने का सिलसिला जारी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें