फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्साहित युवाओं ने किया जमकर मतदान

Sun, 29 Nov 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत के चुनाव में शायद ही ऐसा कोई मतदान केंद्र हो जहां युवा वर्ग की भागीदारी न हो। अमर उजाला की टीम ने शनिवार 20 से अधिक मतदान केंद्रों पर युवाओं का भारी उत्साह देखा है। युवा वर्ग में खास कर उन मतदाताओं में उत्साह था जो पहली बार वोट डालने पहुंचे थे।
विज्ञापन



पंवासा विकास खंड के अख्तैयार चौबे मतदान केंद्र में वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहीं कंचन शर्मा ने बताया कि हमने हाल में ही अबकी बार बीडीसी सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अपनी पसंद के उम्मीदवार को चुना था। अब हम प्रधान पद के लिए मतदान करने आए हैं। हमारे लिए यह एक खुशी का मौका है।


पहली बार मतदान करने से हमें अपने बालिग होने का एहसास हुआ साथ ही गौरव भी महसूस हो रहा है। क्योंकि यह लोकतंत्र में भागीदारी का मौका भी है। बबैना में युवा छात्राओं ने उत्साह दिखाया। महिलाओं की कतार में बड़ी संख्या में छात्राएं वोट डालने को खड़ी थीं। बबैना प्राथमिक विद्यालय में कामिनी और कुसुम ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद कहा- वोट डालकर बड़ी खुशी हुई। उम्मीद है कि जिन्हें हमने चुना है वे गांव का विकास करेंगे। भेदभाव से दूर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें