ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य पद के लिए उन्हीं मतदान केंद्रों पर वोट पड़ेंगे जहां पर क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के लिए मतदान हुआ था। मतदान केंद्र बदले नहीं जाएंगे लेकिन जिन मतदान केंद्रों पर असुविधा हुई थी वहां पर सुविधाएं दिलाई जाएंगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है।
जिलाधिकारी एनकेेेएस चौहान ने बताया कि सभी उप जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है। उप जिलाधिकारियों से कहा गया है कि वे खंड विकास अधिकारियों का सहयोग लेकर मतदान केंद्रों में असुविधाएं दूर कराएं। जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने बताया कि हाल में ही जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के लिए मतदान किया गया था।
जिसमें कई मतदान केंद्र ऐसे भी सामने आए जहां पर दिक्कतें थी। अब उन दिक्कतों को दूर करा लें ताकि ग्राम पंचायत के चुनाव में दिक्कत न आए।