फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘निर्भीक हो आत्मविश्वास पैदा करें महिलाएं’

Tue, 02 Feb 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
एनकेबीएमजी पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाईयों के सात दिवसीय विशेष शिविर मंगलवार को गुमथल गांव के गंगा प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शुरू हुआ। इसमें महिला सुरक्षा और उत्थान पर विशेष परिचर्चा की गई।
विज्ञापन



शिविर का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष डा. पूनम चौधरी, पावर एंजिल्स की जिला समन्वयक संगीता भार्गव, प्राचार्य डा. अनीता जॉन, डा. संगीता गोयल, डा. अर्चना कुमारी, राजेश कुमार और गुमथल के ग्राम प्रधान विनय कुमार ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता सक्सेना ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया।


प्रियांशी सक्सेना, भावना दीक्षित, पिंकी शर्मा, दीक्षा शर्मा, आरती ने सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी। डा. पूनम चौधरी ने शिक्षित होने पर जोर दिया। संगीता भार्गव ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहाकि महिलाओं को समाज में सुरक्षित रहकर अपने कार्य को अंजाम देने का आत्मविश्वास पैदा करना होगा।
विज्ञापन



पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डा. दीपा पाठक ने स्वयंसेविकाओं का उत्साहवर्धन किया। सात दिवसीय विशेष शिविर की दोनों इकाईयों ने उद्घाटन सत्र के बाद टोलियों का गठन किया। डा. रौली  कनौजिया, डा. सपना अग्रवाल ने संयुक्त रूप से संचालन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें