फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारगाहे इलाही में झुके लाखों सिर

Sat, 26 Sep 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बकरीद का पर्व क्षेत्र में सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाया गया। ईदगाह के साथ-साथ मस्जिदों पर बकरीद की नमाज अदा की गई। दिनभर कुर्बानियों का सिलसिला चलता रहा। लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश की।
विज्ञापन



पुलिस प्रशासन की भी सतर्क निगाहें लगी रहीं। सुबह होते ही संभल व सरायतरीन में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया। प्रमुख चौराहों पर पिकेट बढ़ा दी गई। आबादी वाले क्षेत्र में पुलिस के साथ पीएसी की भी गश्त शुरू करा दी गई। ईदगाह पर भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई।


सुबह 9.15 बजे ईदगाह पर इमामे ईदगाह मौलाना जहीरुल इस्लाम ने बकरीद की नमाज अदा कराई। इसके बाद कौम व मुल्क की एकता अखंडता के लिए दुआ की गई। इसके बाद सभी ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन



यहां मौजूद अपर जिलाधिकारी डा.एसएन सिंह एएसपी कमलेश दीक्षित, एसडीएम जेबी सिंह, सीओ अफसर अब्बास जैदी, तहसीलदार अरविंद तिवारी से गले मिलकर नमाजियों ने ईद की मुबारकबाद दी। सिरसी में भी ईदगाह व मस्जिदों में नमाज अदा की गई। मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ कराई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें