फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्याकर मालपुर के जंगल में शव फूंका

Wed, 27 Apr 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
विज्ञापन
हत्‍या - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
असमोली थाना क्षेत्र के मालपुर गांव के जंगल में युवक की हत्या कर शव फेंक दिया गया। आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव के ऊपर सूखा कूड़ा डालकर आग लगा दी तथा वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों को रात्रि करीब 11 बजे जंगल की तरफ से आग दिखाई दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो युवक के शव पर आग जल रही थी। तत्काल थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। आग को बुझाया गया। आसपास के गांवों के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने चेहरा देखा लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

युवक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच की है। पुलिस ने आसपास गांवों से लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। थानाध्यक्ष योगेंद्रकृष्ण यादव का कहना है कि मालपुर संभल जिले की सीमा का आखिरी गांव है।
विज्ञापन


आगे मुरादाबाद की सीमा शुरू हो जाती है। ऐसा लगता है कि युवक की हत्या कहीं और की गई है और लाश को यहां लाकर फेंका गया है। हत्या के साक्ष्य मिटाने के लिए लाश को जलाया गया है लेकिन हत्यारों को पूरी सफलता नहीं मिल सकी।

गांव वालों ने उन्हें देख लिया शायद इसी वजह से वह अधजली लाश फेंककर भाग गए। शिनाख्त नहीं हो सकी है। अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। चौकीदार की ओर से रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें