दवाओं की ऑनलाइन खरीदारी के विरोध में मेडिकल स्टोर्स संचालकों ने बुधवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। जिसके कारण मरीजों को दवाएं नहीं मिल सकी।
संयुक्त केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन एवं अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के दवा विक्रेता व व्यापारियों ने दवाओं की आन लाइन खरीदारी के खिलाफ फव्वारा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। केमिस्ट एसोसिएशन के ऑल इंडिया आह्वान पर चंदौसी में भी सभी दवा विक्रेताओं ने अपने मेडिकल स्टोर बंद रखे।
जिसके कारण डाक्टरों के पर्चे लेकर पहुंचे मरीजों व उनके तीमारदारों को दवाएं नहीं मिल सकी। जिससे मरीजों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। कई मरीजों को लंबे समय तक तकलीफ भी झेलनी पड़ी।
वहीं संयुक्त केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन एवं अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा की अगुवाई में फव्वारा चौक पहुंचकर ऑन लाइन फार्मेसी के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसे बंद किए जाने की मांग की। नगराध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने ऑनलाइन मेडिसिन शापिंग के नुकसान पर रोशनी डाली। इसमें संजय साहनी, सुधीर मल्होत्रा, राजीव मल्होत्रा, रानेश अरोरा,रिशी वर्मा, लवली वर्मा, मुकेश पांडेय, प्रशांत गुप्ता, निशांत गुप्ता, विपिन मेहरोत्रा, दिलीप नगीना, अमित अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, दीपक, रतन वार्ष्णेय, मोहित राघव, प्रभात कृष्णा, तनु जैन, राहुल वैद्य, अजय अग्रवाल, विपिन आहूजा आदि रहे।