फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने नोट न लेने पर निजी कंपनी के कर्मचारी को महिलाओं ने धुना

Wed, 23 Nov 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

निजी माइक्रो फाइनेंस कंपनी महिलाओं का समूह बनाकर उन्हें कर्ज देती है। हर माह महिलाओं से किस्त के तहत रुपये लेती है। मंगलवार को कंपनी का एक कर्मचारी हयातनगर व सरायतरीन से किस्त लेने के लिए गया था। सरायतरीन के मोहल्ला लालकी में जब कर्मचारी रुपये लेने पहुंचा तो महिलाओं ने उसे 500 व 1000 के पुराने नोट दिए। कर्मचारी ने पुराने नोट लेने से मना किया तो विवाद होने लगा। 
विज्ञापन

महिलाओं ने कर्मचारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाते  हुए उसकी धुनाई शुरू कर दी। इसके बाद महिलाएं, कर्मचारी को पकड़ हयातनगर थाने ले जाने लगी। इसी बीच कर्मचारी, महिलाओं को चकमा देकर भाग गया। 
विज्ञापन

बाद में महिलाओं ने थाने जाकर कर्मचारी के शिकायत की। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें