फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों में आगे निकलने की होड़, गड्ढों में जा गिरी बस

Wed, 23 Nov 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : bureau
विज्ञापन
चरखी दादरी के मोरवाला मार्ग पर समसपुर गांव के पास सोमवार को हुई भीषण सड़क दुर्घटना से परिवहन विभाग के चालकों ने कोई सबक नहीं लिया है। उनकी लापरवाही और आगे निकलने की होड़ में सवारियां किस तरह से जोखिम भरा सफर करती हैं, इसी का प्रमाण मंगलवार को बेरी के गांव ढराणा मोड़ के पास हुई एक घटना के दौरान देखने को मिला।
विज्ञापन


रोडवेज की झज्जर और भिवानी डिपो की बसों के बीच आगे निकलने की होड़ में काफी समय तक सवारियां अपने दिल पर हाथ रखकर सफर करती रहीं, लेकिन उनके बार-बार चिल्लाने का भी इन बसों के चालकों पर कोई असर नहीं हुआ।

हुआ वही, जिसका सवारियों को अंदेशा था। चालक द्वारा संतुलन खोने के चलते एक बस वहां दिशासूचक को तोड़ते हुए गड्ढों में जा फंसी। हालांकि कुछ सवारियों को मामूली चोटें तो जरूर लगीं, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। मंगलवार को झज्जर और भिवानी डिपो की बस सवारियों की भरकर गुरुग्राम से वाया झज्जर होते हुए भिवानी के लिए चली थी। झज्जर से निकलते ही बेरी मार्ग पर इन दोनों बसों के बीच आगे निकलने की होड़ लग गई।
विज्ञापन


बेरी के गांव ढराणा मोड़ पर भिवानी डिपो की बस के सामने गांव ढराणा की तरफ से सवारियों को भरकर एक थ्री-व्हीलर आ गया, लेकिन बस की तेज गति होने के चलते चालक संतुलन खो गया और बस सामने लगे एक दिशासूचक को तोड़ते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गनीमत रही कि चालक द्वारा संतुलन खोने के बाद बस दिशासूचक से ही टकराई। यदि बस थ्री-व्हीलर को अपनी चपेट में ले लेती तो यहां बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में जिन बस की जिन सवारियों को मामूली खरोंच आई है, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी। सड़क हादसे के बाद काफी देर तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं और सड़क हादसे को देख मार्ग से गुजर रहा हर कोई राहगीर यात्रियों को निकालने में लग गया।

मामले की जांच करवाई जाएगी, अगर उनकी डिपो के चालक की लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
बलवंत गोदारा, जीएम, झज्जर डिपो

बेरी-कलानौर मार्ग पर दो रोडवेज बसों की होड़ लगाने से दिशासूचक को तोड़ बस गड्ढों में गिरने की सूचना मिली थी और हादसे में किसी को चोट लगाने की सूचना नहीं मिली है और अस्पताल से कोई रुक्का भी नहीं आया है और अगर कोई रुक्का आता है तो जो भी कार्रवाई होगी, अमल में लाई जाएगी। बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
विज्ञापन

सत्यवीर, चौकी इंचार्ज बेरी

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें