बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार को सुबह असमोली थाना क्षेत्र में लूट की दो वारदातों का अंजाम दिया और 75,000 रुपये समेत दो मोबाइल लूट ले गए। लूट का शिकार हुए दोनों लोग अमरोहा जिले के है। एक संभल जिले का पशु व्यापारी है। अमरोहा जिले के अमरोहा देहात थाना क्षेत्र स्थित नसीरपर गांव के निवासी इरफान पुत्र मकसूद और इसी थाना क्षेत्र में स्थित मियांसराय निवासी इस्लाम पुत्र छिद्दा बाइक पर सवार होकर संभल के असमोली में आए थे।
दोनों को बूढ़े बाबा के मजार पर जात लगानी थी। दारापुर घाट के निकट शनिवार को सुबह 7.45 बजे के बाइक सवार बदमाशों ने इन दोनों को ओवरटेक करके रोक लिया। इसके बाद तमंचे का भय दिखाकर 5500 रुपये तथा मोबाइल लूट लिए। बदमाशों ने इस्माइल की जेब की भी तलाशी ली लेकिन उसका पर्स फटा हुआ देखकर फेंक दिया। लूट की दूसरी घटना 8.30 बजे के करीब सैदनगली-पाकबड़ा मार्ग पर मंसूरपुर गांव के पास हुई है।
असमोली क्षेत्र में स्थित गांव राजा का गालबपुर का निवासी पशु व्यापारी रहीस पुत्र कलुआ मनोटा की बाजार में पशु खरीदने जा रहा था। वह शहवाजपुर कलां में बस का इंतजार कर रहे थे कि तभी बाइक पर सवार बदमाश आए तथा उन्हें शस्त्रों का भय दिखाकर 57000 रुपये और मोबाइल लूट लिया। पशु कारोबारी के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग दौड़ पड़े। बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए।