फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी को ग्रामीणों ने लगाया जाम

Fri, 22 Apr 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल, रजपुरा/गवां
विज्ञापन
रोड जाम किया
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में लोग उस समय आक्रोशित हो गए, जब पुलिस ने गोवंशीय पशुओं की खाल समेत 58 क्विंटल मांस टाटा 407 से बरामद किया, जबकि चार आरोपी फरार हो गए। ग्रामीणों ने गोवंशीय के वध पर रोक और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने मांस लदे वाहन में तोड़फोड़ कर दी। कोतवाली गुन्नौर व थाना धनारी से फोर्स बुलानी पड़ी। थानाध्यक्ष रजपुरा के समझाने से आक्रोशित लोग शांत हुए, तब कहीं एक घंटे बाद जाम खुला। वहीं पुलिस ने चालक को भी गिरफ्तार किया है। मामले से जुडे़ चार आरोपी फरार हो गए। 

गुरुवार दोपहर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि  कोतवाली सहसवान क्षेत्र से टाटा 407 आ रही है। इसमें गोमांस लदा है। इस पर रजपुरा पुलिस ने कस्बे के मुख्य चौराहे पर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद गाड़ी पहुंची तो पुलिस ने रुकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने गाड़ी की रफ्तार से बढ़ा दी।
विज्ञापन


थाना पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया। इसी बीच गवां-बबराला मार्ग स्थित गांव बहट के पास चालक गाड़ी छोड़ कर भागने लगा। गाड़ी में गोमांस लदे होने की खबर लोगों को हुई तो कुछ ही देर में वहां भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ ने गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए रोड जामकर दिया।

थाना पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साई भीड़ ने जाम खोलने से इंकार कर दिया। सूचना पर कोतवाली गुन्नौर थाना धनारी से अतिरिक्त फोर्स बुलाना पड़ा। थानाध्यक्ष कुंज बिहारी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए लोगों को शांत किया। तब कहीं एक घंटे के बाद जाम खुला। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें