थाना नखासा पुलिस ने पकड़े गोकशी के आरोपी।
- फोटो : amar ujala
संभल। नगर के मोहल्ला लोधीसराय स्थित प्रेमनगर के एक घेर में गोवंशीय पशु काटने के आरोप में पुलिस ने नगर पालिका के सफाईकर्मी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया। वहां से छह गाय और आठ बैल बरामद किए हैं। पशु काटने के उपकरण और दो पशुओं के अवशेष भी मिले हैं।
नखासा पुलिस के पास गोकशी के अवैध धंधे के बारे में सूचना थी। अधिकारियों को भी रात में ही अवगत करा दिया गया था। टीम का गठन कर करके भोर के वक्त एक मकान को पुलिस ने घेरा। चहारदीवारी फांद कर पुलिस घेर के अंदर प्रवेश कर गई। घेर के अंदर पहुंचे तो अंदर पूरा स्लाटर हाउस जैसा नजारा था। कई गोवंशीय पशु बंधे थे। कुछ पशु काटे जा चुके थे। उनके अवशेष सामने पड़े थे। कुछ पशुओं को बांधकर काटने की तैयारी चल रही थी। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की और मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक यह घेर लोधीसराय निवासी फहीम और मोईन का है। दोनों सगे भाई हैं। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। इनमें मोईन नगर पालिका का कर्मचारी है। इसमें शहबाजपुरा निवासी रिजवान और अकरम, मियांसराय निवासी बिलाल, पंजूसराय निवासी सोनू को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गोकशी किसी भी हालत में नहीं होने दी जाएगी। इस संबंध सभी थाना प्रभारियों को सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं। जो लोग गोकशी में लिप्त हैं उन पर कड़ी कार्रवाई होगी।
यमुना प्रसाद, पुलिस अधीक्षक।