फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबरी में नकब लगाकर 1.5 लाख का सामान चोरी

Mon, 10 Sep 2018 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

ओबरी/ संभल। असमोली थाना क्षेत्र के ओबरी गांव में शनिवार की रात्रि चोरों ने एक घर में नकब लगाकर नकदी सहित 1.5 लाख का सामान चोरी कर लिया। फज्र की नमाज के लिए उठे परिजनों को चोरी की जानकारी हुई।   

विज्ञापन

   ओबरी गांव निवासी जाहिद हुसैन का परिवार शनिवार की रात्रि बरामदे में सोया था। रात्रि किसी समय चोरों ने पीछे से घर में नकब लगा लिया। नकब लगा चोर अंदर घुसे और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर सेफ आलमारी का ताला तोड़ दिया। उसमें रखे 25 हजार रुपये, चार तौला सोना व 200 ग्राम चांदी का जेवर चोरी कर ले गए। परिजन तड़के फज्र की नमाज के लिए उठे, कमरे का गेट खोला तो गेट अंदर से बंद था। परिजन मकान की छत पर पहुंचे पीछे देखा तो मकान में नकब लगा था। बीते 15 दिन में चोरों ने नूर इस्लाम, मोहम्मद असलम, मोहम्मद यूसुफ, भूरे खां, वाजिद हुसैन, अब्दुल कयूम के घरों में  नकब लगाई गई है। ग्रामीणों ने बढ़ती वारदात को रोकने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें