फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी छूटने से परेशान युवक ने एटीएम की स्क्रीन तोड़ी, चोर समझकर लोगों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा .

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के महाराणा प्रताप चौक पर एसबीआई के एटीएम बूथ में रविवार दोपहर को घुसे एक युवक ने एटीएम की स्क्रीन तोड़ दी। आसपास के लोगों ने एटीएम तोड़ने वाले गिरोह का सदस्य समझकर उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह धारूहेड़ा के एक कंपनी में गार्ड की नौकरी करता था। नौकरी छूटने के बाद मानसिक रूप से परेशान है। इसी वजह से उसने ईंट उठाकर एटीएम के स्क्रीन पर दे मारी। पुलिस अभी भी युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के महाराणा प्रताप चौक के समीप भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के बाहर एटीएम लगा हुआ है। रविवार को बैंक की छुट्टी होने के कारण यहां कोई नहीं था। दोपहर करीब 12 बजे एटीएम बूथ के अंदर ईंट लेकर घुसे युवक ने स्क्रीन तोड़ दी। इसी दौरान वहां कुछ लोग एटीएम से रुपये निकालने आ गए। लोगों ने देखा कि युवक ने स्क्रीन तोड़ दी है। उन लोगों के पूछताछ करने पर युवक ने भागने की कोशिश की। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसको पकड़ लिया। आसपास के दुकानदार भी मौके पर पहुंचे। युवक को एटीएम चोर गिरोह का सदस्य समझकर उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिया युवक जिला महेंद्रगढ़ के सेहलंग गांव का रहने वाला है। धारूहेड़ा की एक कंपनी में वह गार्ड की नौकरी करता था। करीब एक पखवाड़े पहले उसकी नौकरी छूट गई थी। इस कारण वह रेवाड़ी में ही नौकरी की तलाश में घूम रहा था। मानसिक रूप से परेशान होने के कारण उसने एटीएम का दरवाजा खोलकर स्क्रीन पर ईंट दे मारी। जब वहां पहुंचे युवकों ने उसको पकड़ लिया तो वह घबरा गया। इसके बाद भागने लगा।
विज्ञापन


युवक महेंद्रगढ़ जिले के सेहलंग गांव का रहने वाला है और नौकरी छूट जाने की वजह से मानसिक रूप से परेशान था। फिलहाल उससे पूछताछ करने के साथ उसके परिजनों को भी बुलाया गया है। इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। - प्रियंका, चौकी प्रभारी, सेक्टर-तीन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें