फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसोंे में चार की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Tue, 01 Nov 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्‍थ्‍ाानों पर हुए सड़क हादसों मेंचार की जान चली गई। संभल में हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने चौधरीसराय पुलिस चौकी के बाहर करीब एक घंटे तक हंमामा किया। जाम लगा दिया और पुलिस से  दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जाम के चलते संभल-मुरादाबाद, संभल हसनपुर और संभल गवां तथा संभल बहजोई मार्ग पर यातायात बाधित हो गया।  
विज्ञापन



बाद में दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में नई बस्ती हातिमसराय निवासी  सत्यप्रकाश (42 वर्ष) पुत्र अंगनलाल की मौके पर मौत हो गई। जबकि ईसापुर मूसापुर निवासी उवैस (40 वर्ष) पुत्र मोहम्मद हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद ले जाया गया जहां पर उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौके पर जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक दोनों अलग अलग बाइक पर थे। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में सत्यप्रकाश को मृत घोषित कर दिया गया जबकि उवैस को निजी अस्पताल से मुरादाबाद ले जाया गया जहां देर शाम उसने दम तोड़ा है।
विज्ञापन


घटना के बाद पौन घंटे बाद घायलों के परिजन और कुछ अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। चौधरी सराय पुलिस चौकी के बाहर हंगामा करते हुए संभल-हसनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे संभल-हसनपुर, संभल-मुरादाबाद, संभल-बहजोई और संभल-मुरादाबाद मार्ग पर जाम लग गया। मौके पर पहले से मौजूद चौधरी सराय चौकी पुलिस ने लोगों को समझाया पर वे नहीं माने। सीओ के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

लोगों ने ट्रक चालक को मौके पर लाने की मांग की लेकिन सीओ ने इससे मना कर दिया। इसे लेकर नोकझोंक भी हुई। पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया गया। अलबत्ता सीओ ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवा दिया।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि ट्रक और बुलेरो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। दोनों क्षतिग्रस्त बाइकें भी बरामद कर ली हैं। सत्यप्रकाश के बेटे मनीष की ओर से सड़क हादसे की रिपोर्ट ट्रक तथा बुलेरो चालक के खिलाफ दर्ज कर ली गई है। ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है। 

भैयादूज पर ससुराल जा रहे युवक की हादसे में गई जान
आसफपुर-बिसौली मार्ग पर ट्रक ने बाइक में साइड मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पत्नी व दो बच्चे घायल हो गई। युवक अपने पत्नी व बच्चों के साथ भैयादूज पर ससुराल जा रहा है।
जनपद बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा के गांव बझेड़ा निवासी मुकेश (30) पुत्र ब्रहमचारी अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अभि व माइन के साथ बाइक से अपनी ससुराल ग्राम बंदार थाना शाहबाद रामपुर पत्नी को भैया दूज कराने ले जा रहा था। मुकेश जब आसफपुर बिसौली मार्ग पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में साइड मार दी। इससे दंपति समेत दोनों पुत्र घायल हो गए।

घायलों को संयुक्त चिकित्सालय बिसौली ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। परिजन बदायूं जिला अस्पताल न ले जाकर घायलों को यहां सीता रोड स्थित पार्थ हास्पिटल लाए। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मुकेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि पत्नी नीलम को गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। मुकेश की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।


घायल बच्चे भी पिता की मौत व मां के घायल होने से सहमे हुए थे। परिजन उन्होंने लगातार सांत्वना दे रहे थे। मृतक के चाचा कुंवरपाल ने बताया कि मुकेश ड्राइवर था। पत्नी को ससुराल दूज कराने जा रहा था।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें