फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने शराब के नशे में किया फायर, गोली लगने से छात्रा की मौत

Tue, 25 Oct 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
kalwari firing - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
गोली लगने के बाद परिजन आनन-फानन में छात्रा को लेकर संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। यहां डॉक्टर ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम मचा हुआ। गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन



गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव इटौआ निवासी 12 वर्र्षीय गुड्डो पुत्री विजय सिंह सोमवार की रात करीरब 9.20 बजे घर के आंगन में खड़ी थी। इसी बीच पड़ोस में ही रहने वाले दो सगे भाई अपने दो साथियों के साथ तेज रफ्तार कार से अपने घर पहुंचे। इसके बाद छत पर चढ़कर जोर जोर से किसी को गालियां देने लगे। इस पर विजय सिंह ने युवकों को रात में शांत होकर सोने के लिए कहा। विजय सिंह के समझाने पर युवक आग बबूला हो गए। 


युवकों के ने एक के बाद एक तीन फायर किए। एक फायर घर के आंगन में खड़ी विजय सिंह की 12 वर्षीय बेटी गुड्डो के मुंह में जा लगा। गुड्डों को घायल अवस्था में परिजन संयुक्त चिकित्सालय गुन्नौर ले गए। चिकित्सक ने गुड्डो को मृत घोषित कर दिया। मृत छात्रा कक्षा छह की छात्रा थी। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शव का पंचनामा भरा जा रहा है। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह यादव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

-----------------
मेड़ के विवाद में कई राउंड फायरिंग, मची अफरातफरी
करछली गांव में सोमवार को मेड़ के विवाद में फायरिंग से अफरातफरी मच गई। घटना के संबंध में मारपीट की एनसीआर दर्ज की गई है।  
करछली गांव निवासी गुलफाम व छत्रपाल के बीच मेढ़ को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। इस विवाद में रविवार को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। इसमें छत्रपाल ने गांव के ही गुलफाम, नरेंद्र, अरविंद और उमेश के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ। इसी क्रम में सोमवार को सुबह छत्रपाल पक्ष के ऊदल को गुलफाम पक्ष के लोगों ने रास्ते में रोक लिया।

आरोप है कि घर ले जाकर ऊदल के साथ मारपीट की गई। साथ ही उदल की मां अनोखी को डंडा मारा गया है। घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और फायरिंग की गई। ग्रामीण बताते है कि करीब 15-20 राउंड फायरिंग होने से कुछ देर के लिए दहशत के साथ अफरातफरी भरा माहौल बन गया। लोगों ने इधर-उधर भागकर खुद को बचाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही फायरिंग करने वाले लोग भाग गए। हयातनगर के थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार यादव ने बताया कि फायरिंग की घटना नहीं हुई है। मारपीट में घायल अनोखी का मेडिकल कराया गया है।

कोल्ड स्टोरेज में मामूली विवाद पर फायर, एक घायल 
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के आदमपुर  रोड स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में आलू निकालने आए किसान से पल्लेदारों का विवाद  हुआ। विवाद में दो फायर हुए हैं। झगड़े के दौरान हुई फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी है लेकिन कुछ पल्लेदारों तमाशबीन बने एक ग्रामीण को पीट दिया। उसका मेडिकल कराया गया है। हयातनगर थाना क्षेत्र के आदमपुर रोड स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में  दोपहर 12.30 बजे काफी भीड़ भाड़ थी।

रास्ते से गुजर रहे मूसापुर निवासी हनीफ पुत्र अमीर उल्ला वहां पर खड़े हो गए। उन्हें गलतफहमी में पल्लेदारों ने पीट दिया। हनीफ ने बताया कि मूसापुर के किसान का चूहरपुर निवासी पल्लेदारों से विवाद हुआ था। इसी विवाद में फायरिंग हुई थी। पल्लेदारों को लगा कि मूसापुर का निवासी होने के नाते में किसान की तरफदारी में मौके पर गया था। इसी के चलते पल्लेदारों ने उन्हें पीटा।

थाना प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि घटना की एनसीआर दर्ज कर ली गई है। कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। एसपी बालेंदु भूषण ने बताया कि जिन स्थानों पर मेढ़ या जमीन के छोटे मोटे विवाद हैं। वहां पर बीट कांस्टेबिल को सतर्कता दिखानी है। समय रहते विवाद निबटवाएं और एहतियाती निरोधात्मक कार्रवाई करें ताकि कोई बड़ा बवाल न होने पाए।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें