अगवा की गई छात्रा ने सूझ-बूझ से काम लिया और बच गई
- फोटो : demo
कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम करीब चार बजे सरेराह रिक्शा सवार महिला के गले से झपट्टा मारकर चेन लूट ली गई। बाइक सवार घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। पीड़ित महिला के पति सेना में कार्यरत हैं। तीन अप्रैल को भी रात आठ बजे शताक्षी प्रियंका के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन और मोबाइल लूट लिया गया था।
मौलागढ़ के पंचशील कालोनी निवासी हरीश कुमार भारतीय सेना में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी कुसुम देवी बच्चों के साथ घर पर रहती हैं। कुसुम देवी ने बताया बुधवार को वह डा. सलिल दीक्षित के क्लीनिक से अपनी बेटी ईशु की दवा लेकर वापस अपने घर आ रही थीं।
गऊशाला रोड स्थित पंचशील की पुलिया पर बाइक सवार चेन स्नैचर ने झपट्टा मारकर गले से चेन खींच ली। कुसुम देवी ने शोर मचाया तो राहगीरों ने बाइक सवार का पीछा भी किया। बाइक सवार बदमाश भीड़भाड़ वाले क्षेत्र से बहजोई हाइवे की ओर भाग गए।
कुसुम देवी ने बताया कि उनकी चेन और उसमें पड़ा लाकेट करीब 20 ग्राम की थी। उन्हें करीब 55 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। कुसुम देवी घटना के बाद से सहमी हुई हैं। इसी तरह तीन अप्रैल को संभल गेट में मोहल्ला बड़ामहादेव निवासी शताक्षी प्रियंका से घर आते समय बाइक वार तीन युवकों ने झपट्टा मारकर चेन और मोबाइल लूट लिया। घटना के बाद भी कोतवाली पुलिस अभी तक खाली हाथ है।