फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के लिए खरीदकर लाई गईं दो लड़कियां छुड़ाईं  

Fri, 13 May 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
असमोली थाना के गांव अखबंदपुर में पश्चिम बंगाल से आई दो लड़कियों को बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुक्त करा लिया। इन्हें बेचने के लिए लाया गया था। इनकी सौदेबाजी में एक लड़की के जीजा का हाथ बताया गया है।

कुछ अन्य दलाल भी इस रैकेट में शामिल बताए गए हैं। सभी फरार हो गएं। पुलिस ने महिला समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बताया गया है कि यह गिरोह बाहर से लड़कियां लाकर ऐसे लोगों को बेच देता था जिनकी शादियां नहीं हो पाती हैं। 
विज्ञापन


मामले का खुलासा तब हुआ जब अखबंदपुर के एक घर में दो बाहरी युवतियां देखी गईं। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई तो युवतियां तो मिल गईं लेकिन आरोपी भाग गए। गांव वालों ने बताया कि इन युवतियों को खरीद कर शादी रचाने के लिए नोएडा की एक पार्टी आई थी लेकिन जब पुलिस पहुंच गई तो वह पार्टी अपनी गाड़ी से फरार हो गई। असमोली के थाना प्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव ने बताया कि दोनों लड़कियां पश्चिमी बंगाल से लाई गई थीं। इन्हें संभल लाने के बारे में जब छानबीन की गई तो पता लगा कि एक युवती को उसका बहनोई लेकर आया था। बहनोई पश्चिमी बंगाल का निवासी है। 
विज्ञापन


दूसरी युवती उसके साथ चली गई। दोनों को अच्छी शादी का झांसा दिया गया था। लेकिन यहां पर अखबंदपुर गांव की ही एक महिला के माध्यम से दोनों का सौदा किया जा रहा  था। उन्होंने बताया कि अखबंदपुर गांव की वीरवती और पश्चिमी बंगाल की युवती के बहनोई भूरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बरामद लड़कियों के परिजनों को खबर दी जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें