उन्हें चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। वहीं नखासा थाने में पनसुखा मिलक ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पनसुखा मिलक के प्रधान शकील अहमद और किरनपाल आदि के बीच जमीन का विवाद है।
प्रधान का पक्ष जमीन की जुताई करने गया था। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। विवाद में ही फायरिंग हुई है। आरोप है कि प्रधान पक्ष ने फायरिंग की और इसमें किरनपाल घायल हुए हैं। किरनपाल की ओर से थाना पुलिस को तहरीर दी गई है। इसमें प्रधान शकील अहमद समेत तीन लोगों को नामजद किया गया है। इस रिपोर्ट में किरनपाल का चचेरा भाई जितेंद्र पुत्र किशनपाल वादी हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है।
पुलिस दोषियों पर कार्रवाई करेगी। वहीं प्रधान का कहना है कि जिस वक्त की घटना दिखाई गई है उस वक्त तो वह गांव में ही नहीं थे। हकीकत की जांच की जानी चाहिए।
चुनावी रंजिश में चली गोली
संभल। चुनावी रंजिश के चलते हुई फायरिंग हुई जिसमें एक युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हयातनगर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में चुनावी रंजिश के चलते शुक्रवार को शाम को दो पक्षों में कहासुनी के बाद हुई फायरिंग हो गई। इसमें रामसरन पुत्र साधूराम घायल हो गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने घायल रामसरन को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।