फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के गेट पर  फायरिंग, सनसनी फैली

Sun, 29 May 2016 12:54 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
संभल के दीपा सराय में दबिश देने जाती पुलिस साथ में एएसपी कमलेश दीक्षित। अमर उजाला
विज्ञापन
कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अपराधियों ने रायसत्ती पुलिस चौकी के द्वार पर शुक्रवार को देर रत्रि कई फायर किए। पुलिस ने जबावी फायरिंग करते हुए पीछा किया तो अपराधी भाग गए।  फायरिंग से कुछ देर के लिए रायसत्ती मोहल्ले में सनसनी भरा माहौल बन गया। पुलिस ने देर रात्रि नखासा थाने में पांच अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने तीन थानों की पुलिस को साथ लेकर दबिश दी।
विज्ञापन


कई घर खंगाले लेकिन अपराधी हाथ नहीं आए। अब उनके संभावित ठिकाने तलाशे जा रहे हैं। राजसत्ती पुलिस चौकी के बाहर शुक्रवार को रात्रि 12.30 बजे करीब अचानक गोलियों की आवाज आई। पुलिस बाहर को आई अपराधियों ने पुलिस पर फायर किए। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। लेकिन कोई अपराधी हाथ नहीं आया। इसके बाद पुलिस लौट आई। मोहल्ले में सन्नाटा खिंच गया।

जब इस घटना की जानकारी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को लगा तो उन्होंने नखसा थाने में पांच अपराधियों पर मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद तीन थानों की पुलिस को गिरफ्तारी के लिए आदेश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस पार्टियां शनिवार को दोपहर दबिश देने पहुंचीं। पुलिस पार्टी ने दीपासराय के करीबी तिमरदास सराय, मछली महल, चौक आदि में दबिश दी। अधिकतर अपराधी घर छोड़कर भाग गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें