खेत में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बहजोई थाना क्षेत्र के गांव दिलगौरा की है। गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस के लिए हत्या गुत्थी उलझी हुई है। किसान कल्यान सिंह रामसेवक अपने मक्के के खेत पर थे। मचान पर कल्यान सिंह पत्नी विरमा देवी सो रही थी, जबकि वह नीचे सो रहे थे। रात्रि में करीब दो बजे कुछ लोग आए और कल्यान सिंह पर गोली चला दी।
गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पत्नी विरमा देवी ने टार्च जलाकर उनकी ओर देखा तो हत्यारे उन्हें धमकाते हुए भाग गए। इसके बाद परिजन कल्यान सिंह को लेकर बहजोई को सरकारी अस्पताल पहुंचे। वहां पर उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना रात में ही पंवासा पुलिस चौकी और बहजोई थाने को दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने मौके का दौरा किया। पीड़ित परिवार से जानकारी ली।
इस घटना के संबंध में बहजोई थाने में कल्याण के बेटे मुकेश ने दर्ज कराई है। इसमें वीरेश पुत्र सोमपाल, हरिओम पुत्र महावीर, जोगेंद्र पुत्र श्यामलाल व सत्यवीर पुत्र कल्याण चार लोगों को नामजद किया गया है।