फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपो मार्ट में चमका सरायतरीन का हैंडीक्राफ्ट

Thu, 15 Oct 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में आयोजित एक्सपो मार्ट में सरायतरीन के तीन एक्सपोर्टर ने अपना स्टाल लगाया है। स्टालों में पहले दिन बुधवार को भीड़-भाड़ बनी रही। सरायतरीन का हैंडीक्राफ्ट देखने वालों का तांता लगा रहा। हड्डी सींग से बने फोटोफ्रेम, ज्वेलरी बाक्स, ज्वेलरी और अन्य सजावटी आइटम लोगों को बहुत पसंद आए।
विज्ञापन



एक्सपोर्टर को बड़े आर्डर मिलने की उम्मीदें हैं। संभल स्थित सरायतरीन के एक्सपोर्टर कमल कौशल वार्ष्णेय, सुहेल परवेज और दीपक कुमार ने स्टाल लगाए है। इन स्टालों को लगाने के लिए एक्सपोर्टर कई महीनों से तैयारी कर रहे थे। एक्सपो मार्ट का मौका आते ही एक्सपोर्टर के चेहरे खिल गए।


ग्रेटर नोएडा से सुहेल परवेज ने फोन पर बताया कि पहला दिन उत्साहित करने वाला रहा। एक्सपो मार्ट का शुभारंभ हो गया। कई विदेशी खरीदार ग्रेटर नोएडा पहुंच गए हैं। दीपक कुमार ने कहा कि गुरुवार को खरीदारी होने की उम्मीद है। कमल कौशल वार्ष्णेय और सुहेल परवेज ने बताया कि वे प्रत्येक मार्ट में भागीदारी करते आ रहे हैं। इससे सरायतरीन के हैंडीक्राफ्ट को देश विदेश में नई पहचान मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें