फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता की हत्या के विरोध में संभल में आक्रोश

Sat, 27 Feb 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद में एक अधिवक्ता हत्या के विरोध में शुक्रवार को संभल में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। दोषियों पर कार्रवाई और अधिवक्ता के परिवार को कम से कम 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल दिेए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन



लायर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने कचहरी के गेट पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राहुल दीक्षित ने कहा कि हत्यारों को कड़ी सजा दी जाए। प्रदर्शन में सुबहान अहमद, सचिन  पाल सिंह, अब्दुल मुतालिब, महेश यादव, मुजम्मिल हुसैन, प्रवन प्रताप सैनी,  सरफराज हुसैन, रफत अली, अकबर अली आदि ने भाग लिया।


जिला सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की बैठक की। इसके बाद अधिवक्ता अदालती कामकाज से विरत रहे। बैठक में रामगणेश राव अध्यक्षता व नलिन जैन ने संचालन किया। ताहिर, नरेश शुक्ला, नरेंद्र गुप्ता, सुमित वर्मा, रजब अली, तारिक जिया सिद्दीकी, फरमानुल हसन, परवेज आलम, अरविंद कुमार, सतीश यादव, बलराज आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन



जिला बार एसोसिएशन की  बैठक गजनफर हुसैन की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन वकील अहमद ने किया। दिवंगत अधिवक्ता के लिए दुआ की गई। तमकीन अहमद, मोहम्मद नवाज, तस्लीम, मशहूद अली  फारूखी, मुख्तार फात्मा, नईम तुर्की, मशकूर हुसैन, नरेंद्र गुप्ता, तनवीर आलम, बबलू सागर, नाजिर हुसैन आदि ने भाग लिया। बैठक में अधिवक्ताओं ने शोक प्रस्ताव पारित किया और इसके बाद दिन भर अदालती कामकाज से विरत रहे।       
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें