फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला चिकित्साकर्मी से छेड़खानी, दो पर रिपोर्ट  

Sun, 02 Oct 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर में लाइन पार एक मुहल्ला निवासी एक युवती शहर के एक निजी अस्पताल में नर्स है। अस्पताल आते जाते समय बाइक सवार दो युवक उससे छेड़खानी व फब्तियां कसते आ रहे थे। युवकों ने उसका अस्पताल आना जाना मुश्किल कर दिया। शुक्रवार को तो युवकों ने हद ही कर दी। शाम साढ़े छह बजे डयूटी खत्म कर नर्स अस्पताल से बाहर आई तो उक्त दोनों युवक उसे बाइक लेकर बाहर खड़े दिखाई दिए। जब युवती पास आई तो दोनों युवकों ने उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाने की कोशिश की।
विज्ञापन


युवती ने विरोध किया तो एक युवक ने तमंचा निकाल कर उसे धमकाया। युवती ने हिम्मत नहीं हारी और उसने शोर मचाना शुरु कर दिया। शोर सुनकर वहां काफी लोग आ गए। लोगों को आता देख दोनों युवक वहां से भाग गए। युवती घर पहुंची तो उसने सारी बात परिजनों को बताई। युवती ने शनिवार को कोतवाली में रेलवे कालोनी निवासी अजय वाल्मीकि  व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें