फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी खींचतान बढ़ी, आरोप-प्रत्यारोप का दौर

Wed, 03 Feb 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव को लेकर संभल में सियासी खींचतान बढ़ गई है। पद के दावेदार एक दूसरे को निशाने पर लेने का कोई मौका नहीं चूक रहे हैं। इस खींचतान में पुलिस सवालों से घिर गई है। चुनाव आयोग तक शिकायतों का दौर चल रहा है।
विज्ञापन



संभल में ब्लाक प्रमुख पद के दो प्रमुख दावेदार हैं। सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां के सगे भाई आरिफ खां उर्फ गुल्लू चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं जबकि दूसरा पक्ष पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेंद्र सिंह का है। वर्षों से उनका ब्लाक प्रमुखी पर कब्जा है। वह एक बार फिर मैदान में उतरने का मन बना चुके हैं।


बीडीसी के सदस्य उनके कब्जे में होने का आरोप सपा के जिलाध्यक्ष ने लगाया है। जिलाध्यक्ष का कहना है कि बीडीसी के 58 सदस्यों को करनाल में नरेंद्र सिंह ने बंधक बनाकर रखा हुआ है। इस संबंध में एसपी को तहरीर दी गई है। उनका कहना है कि सदस्यों की पत्नी घर पर हैं। वे बता रही हैं उनके पति किसी के बंधन में हैं। इस मामले में जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें