फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी जिंदाबाद के नारे लगाने पर भाजपा नेता के भाई की हत्या, पथराव और फायरिंग

Mon, 27 Mar 2017 05:11 AM IST
amarujala.com, presented by-संदीप भ्ाट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
योगी जिंदाबाद के नारे लगाने पर मढ़न गांव में रविवार की रात जमकर बवाल हुआ। फायरिंग में गोली लगने से भाजपा नेता के भाई की मौत हो गई, जबकि महिला समेत तीन लोग घायल हैं। एक स्थानीय सपा नेता पर गोली चलाने का आरोप है। एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


मढ़न गांव निवासी शिवलाल का बेटा मोनू भाजपा नेता है। वह गांव के ही कुछ लोगों के साथ चंदौसी में भाजपा विधायक एवं मंत्री गुलाब देवी के घर गया था। वहां से लौटने पर गांव में पड़़ोसी सपा समर्थकों से उस वक्त विवाद हो गया जब उसने योगी और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए।

आरोप है कि पड़ोसी ने उसे धमकाया और फायरिंग कर दी। मोनू तो किसी तरह से बच गया, लेकिन उसके सगे भाई नन्हे (16) को गोली लग गई। गोली लगने पर परिजन नन्हे को लेकर मुरादाबाद जाने की तैयारी कर रहे थे तभी मौके पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन


हमलावरों का अभी भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो मोनू के घर में घुस कर पथराव कर दिया। पथराव की इस घटना में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों में आशीष, अनिकेत और ममता के नाम बताए जा रहे हैं। सपा समर्थक जिला पंचायत सदस्य के पति पर फायरिंग का आरोप है। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। सीओ ने बताया कि तीन थानों की पुलिस गांव में है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
 
विज्ञापन

तमाशा देखती रही पुलिस, पीड़ित परिवार पर ही बरसाई लाठियां

अमर उजाला ब्यूरो संभल/मुरादाबाद। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मढ़न में भाजपा जिंदाबाद योगी जिंदाबाद के नारे लगाने पर ग्यारहवीं के छात्र नन्हें को गोली मारने के बाद दबंगों ने घायल को अस्पताल नहीं ले जाने दिया। पंद्रह मिनट तक छात्र किशोर गाड़ी में ही पड़ा हुआ तड़पता रहा। आरोप है कि इस दौरान पुलिस खड़ी हुई तमाशा देखती रही। परिजनों का दावा है कि अगर किशोर को समय से इलाज  मिल जाता तो शायद उसकी जान बच जाती।

मढ़न में भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाने पर सपा का जिला पंचायत सदस्य का पति इतने गुस्से में आ  गया कि उसने भाजपा समर्थकों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान नन्हें को गोली लग गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। परिजन नन्हें को उपचार के लिए गाडी में डालकर मुरादाबाद ने जाने लगे लेकिन तभी जिला पंचायत सदस्य के पति ने साथियों के साथ मिलकर गाड़ी को रोक लिया। पीड़ित परिवार घायल छात्र को अस्पताल ले जाने का प्रयास कर रहे थे। मगर आरोपी उन्हें अस्पताल ले जाने नहीं दे रहे थे। इस दौरान पुलिस वहीं पर खड़े हुए तमाशा देख रही थी। पंद्रह मिनट बाद किसी तरह परिजन घायल को अस्पताल लेकर गए लेकिन उसकी अस्पताल में मौत हो गई।

पीड़ित ने लगाया पुलिस पर मारपीट का आरोप
संभल। मढ़न गांव में फायरिंग के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित परिवार का आरोप हैं कि पुलिस ने घटना के बाद घर पर आकर हमारे साथ ही मारपीट की। जबकि आरोपी खुलेआम घरों के पास घूमते रहे। मोनू ने बताया कि जिला पंचायत पति को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। पहले भी यह लोगों के साथ मारपीट करता रहा है।

घटना के बाद तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची
संभल। असमोली के मढ़न गांव में फायरिंग में छात्र की मौत के बाद थाना पुलिस के अलावा नखासा, हयातनगर और सीओ तत्काल मौके पर पहुंच गए। सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीओ ने बताया कि पीड़ित के परिवार के जो भी आरोप है सभी की जांच की जाएगी। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस पर आरोपियों के घर दावत उड़ाने का आरोप
संभल। पीड़ित परिवार ने पुलिस कर्मियों पर घटना से पहले आरोपियों के घर पर बैठकर दावत उड़ाने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस जिला पंचायत सदस्य के पति के घर पर प्रत्येक दिन जाकर दावत उड़़ाती थी।

पहले गोली चलाई फिर पुलिस बुलाई
संभल। गांव वालों कुछ लोगों ने बताया  कि जिसने गोली चलाकर जानलेवा हमला किया था उसने ही दूसरे पक्ष के खिलाफ  कार्रवाई के लिए पुलिस बुला ली लेकिन मामला उस समय बिगड़ा जब गोली लगने से  एक मौत हो गई। गोली चलाने वाले को लेने के देने पड़ गए और पुलिस भी पीड़ित  के साथ खड़े होने के लिए मजबूर हो गई थी।

जाटवों की बस्ती में हुई घटना, मची अफरातफरी
संभल।  जाटवों की बस्ती में घटना हुई। इससे लेकर अफरातफरी मच गई। पुलिस के लिए  हालात को संभालना मुश्किल हो गया था। कुछ लोगों ने समझदारी दिखाई। उससे  बवाल बढ़ने से रुका। घटना के बाद से तनाव का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें