फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने का झांसा, कई लोगों से पैसे लेकर कंपनी फरार

Sun, 26 Mar 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(पंजाब)
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीरकपुर में एक कंसल्टेंट कंपनी द्वारा विदेश भेजने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ऑफिस बंद कर फरार हो गए हैं। पीड़ित लोगों ने जीरकपुर थाने में पुलिस को शिकायत दी है। पीड़ितों की शिकायत पर डीडीआर दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन


ठगी का शिकार हुए लोगों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जीरकपुर-पटियाला हाईवे स्थित इंडियन ओवरसीज वीजा कंसल्टेंट के मालिक प्रदीप कुमार निवासी बठिंडा को विदेश भेजने के नाम पर 50 हजार प्रति वीजा फीस और 5500 रुपये प्रति मेडिकल फीस के रूप में जमा करवाए थे। शिकायत के अनुसार, कंसल्टेंट कंपनी मालिक ने उन्हें रकम जमा करवाने के 20-25 दिनों के अंदर वीजा मुहैया करवाने का आश्वासन दिया था। जब वे तय समय के मुताबिक दोबारा कंसल्टेंट ऑफिस में पहुंचे तो सभी की आंखें खुली की खुली रह गईं। पड़ोसियों ने जानकारी दी कि इंडियन ओवरसीज कंपनी के लोग मालिक सहित अपना सारा सामान बांधकर यहां से फरार हो चुके हैं। इसके बाद वीजा के लिए आवेदन करने वालों ने रोष व्यक्त किया और इकट्ठा होकर मामले की शिकायत जीरकपुर पुलिस थाने में दी।

अखबारों में विज्ञापन देकर फंसाता था लोगों को
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रदीप जिस भी राज्य में अपना ऑफिस खोलता था, वहां अखबार में विज्ञापन देने के लिए अन्य राज्यों का इस्तेमाल करता था। इसी तरह, जीरकपुर (मोहाली) में ऑफिस खोलने के बाद जम्मू, हिमाचल, हरियाणा, यूपी, दिल्ली व बिहार के अखबारों में विज्ञापन देता था। आरोपी प्रदीप तीन माह बाद ऑफिस बंद कर देता था। साथ खुद वेशभूषा बदलकर वहां से दूसरे राज्य में भाग जाता था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इनके साथ हुई धोखाधड़ी

ठगी करने का आरोपी और इंडियन ओवरसीज नामक कंपनी का मालिक प्रदीप कुमार की फाइल फोटो।
मलेशिया और सिंगापुर में वर्क परमिट दिलाने का दिया था भरोसा
पीड़ितों द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में जिक्र किया गया है कि आरोपी प्रदीप ने एक लाख 30 हजार रुपये में उन्हें सिंगापुर और मलयेशिया का वर्क वीजा दिलाने का झांसा दिया था। उसने इसके लिए 50 हजार रुपये पहले और बाकी रकम विदेश में नौकरी मिल जाने के बाद अदा करने की शर्त रखी थी। प्रदीप के झांसे में आकर उन्होंने 50 हजार नगद और 5500 रुपये मेडिकल फीस के रूप में जमा करवा दिए थे। 

इनके साथ हुई धोखाधड़ी
गुलजार सिंह अमृतसर, कमल किशोर मोहाली, सुखविंदर सिंह जीरकपुर, सरफराज अहमद डेराबस्सी, हरदीप सिंह अमृतसर, सुमित ठाकुर हिमाचल प्रदेश (मंडी), गुरप्रीत सिंह लुधियाना, साहिब कुमार पंचकूला, शमशाद आलम बिहार (पूर्वी चंपारण), हरविंदर सिंह अमृतसर, मनप्रीत कौर लुधियाना, निशि लुधियाना, मनिंदरजीत सिंह  ृअमृतसर, हरदेव सिंह करनाल, बूटा सिंह करनाल, सैदुल्ला बिहार (पूर्वी चंपारण), कृष्ण पाल मुजफ्फर नगर, गुरसेवक सिंह मोगा।

वीजा दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का शिकार बने लोगों ने शिकायत दी है। पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
-पवन कुमार शर्मा, थाना प्रभारी, जीरकपुर पुलिस स्टेशन।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें