फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैलो, सांसद अक्षय यादव बोल रहा हूं, बबलू को तुरंत छोड़ दो

Sat, 09 Apr 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
बायभूड़ निवासी डेयरी संचालक से 55 हजार रुपये की लूट के मामले में धनारी थाना पुलिस ने हयातनगर थाना क्षेत्र के एक संदिग्ध बबलू को पकड़ा। जिससे पूछताछ की जा रही है लेकिन शुक्रवार को थानाध्यक्ष के सीयूजी फोन नंबर पर आई एक कॉल ने खलबली मचा दी।
विज्ञापन


कॉलर ने सीधे आदेश दिया कि मैं फिरोजाबाद सांसद अक्षय यादव बोल रहा हूं, बबलू को तत्काल रिहा कर दो, उससे लूट का कोई मतलब नहीं है। बाद में सांसद धर्मेंद्र यादव जिलाध्यक्ष फिरोज खां से तस्दीक की गई तो पता चला कि यह नंबर सांसद का नहीं है। अक्षय बनकर फोन करने वाले की तलाश की शुरू कर दी गई है।

पांच अप्रैल को धनारी थाना क्षेत्र में एक डेयरी संचालक को लिफ्ट देने के बहाने बाइकर्स बदमाशों ने 55 हजार रुपये की लूट को अंजाम दे दिया था। थानाध्यक्ष धनारी रूम सिंह बघेल ने इस मामले में हयातनगर थाना क्षेत्र के संदिग्ध बबलू को पूछताछ के लिए पकड़ा है लेकिन तभी से बबलू को छुड़ाने के लिए कई सिफारिशों को आना शुरू हो गया है।   जिससे पुलिस का शक और गहराता जा रहा है। दोपहर को अचानक थानाध्यक्ष के मोबाइल फोन पर कॉल आई। कॉलर ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के पुत्र व फिरोजाबाद से सांसद अक्षय प्रताप सिंह यादव बनकर फोन किया।
विज्ञापन
कहा गया कि मैं सांसद अक्षय यादव बोल रहा हूं, बबलू को तुरंत छोड़ दो, उसका लूट से कोई मतलब नहीं है। इस पर पुलिस में खलबली मच गई लेकिन थानाध्यक्ष को शक हुआ तो जिलाध्यक्ष फिरोज खां को कॉलर का नंबर बताते हुए तस्दीक की गई, उन्होंने सांसद धर्मेंद्र यादव से इस बारे में जानकारी की तो उन्होंने कहाकि यह नंबर अक्षय का नहीं है। थानाध्यक्ष रूम सिंह बघेल ने बताया कि जिसने भी कॉल की है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सर्विलांस टीम को नंबर दे दे दिया गया है, शीघ्र ही कॉल करने वाला गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें