फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या से पहले नर्सरी के माली की बेरहमी से हुई थी पिटाई

Sat, 21 May 2016 01:11 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या से पहले सरकारी नर्सरी के माली को बेरहमी से पीटा गया था। पिटाई में उसकी पसलियां टूट गईं थीं। शरीर पर चोट के निशान और लीवर में भी गहरी चोट लगी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी जानकारी पुलिस को मिली है। नखासा थाना क्षेत्र के भारतल सिरसी गांव में बुधवार की रात को उद्यान विभाग की नर्सरी के माली इनराज (45 वर्ष) पुत्र शेखूराम की गला रेतकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


शव को गांव के ही पास एक खेत में फेंक दिया था। ग्रामीणों ने गुरुवार को सुबह छह बजे के करीब माली की लाश को देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई थी। माली की लाश अर्धनग्न अवस्था में थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इनराज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने एक और खुलासा किया है। हत्या करने से पहले उसे बेरहमी से पीटा गया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि पिटाई में उसकी कई पसलियां टूट गईं थीं। लीवर में गहरी चोटें थीं। उसकी आंखों पर भी किसी भारी चीज से चोट पहुंचाई गई थी। इसके बाद इनराज की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या क्यों की गई है, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। मामले में कई लोगों से पूछताछ भी की है। थानाध्यक्ष केके तिवारी ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें