फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे ने बाइक मांगी तो बारातियों को जमकर पीटा

Wed, 11 May 2016 01:03 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को दूल्हे ने शादी में बाइक मांग ली। इस पर लड़की पक्ष के लोगों को गुस्सा आ गए और बारातियों को बंधक बना लिया और जमकर पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद दूल्हे और उसके पिता समेत चार लोगों को पुलिस को सौंप दिया गया। वहीं, दूल्हे ने लड़की पक्ष पर रुपये और जेवर लूटने का आरोप लगाया है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से सोमवार को असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात गई थी। निकाह के समय दूल्हे ने दुल्हन के परिवार वालों से दहेज में बाइक की मांग कर दी। 
विज्ञापन


इस पर दुल्हन के परिवार वाले भड़क गए दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। दूल्हे ने निकाह करने से मना कर दिया। इस पर पंचायत बैठ गई, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका। रात करीब 10 बजे विवाद बढ़ने पर दुल्हन के परिवार वालों ने बारातियों को बंधक बना लिया। इस दौरान कई बारातियों को जमकर पीटा। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। पुलिस दूल्हे के साथ उसके पिता और चाचा समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। असमोली के थानाध्यक्ष योगेंद्रकृष्ण यादव का कहना है कि दहेज मांगने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें