मामले के तूल पकड़ने पर एसपी ने एचसीपी को निलंबित कर जांच बैठा दी है।
संभल के आर्य समाज रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य ब्रांच के बाहर मंगलवार को सुबह दस बजे से पहले भीड़ लगी थी। इसी बीच अफरातफरी का माहौल बना तो बैंक की सुरक्षा गार्द में तैनात एक हेड कांस्टेबिल प्रोन्नत वेतन मान (एचसीपी) ने डंडे का इस्तेमाल करके भीड़ को तितर-बितर करने लगा।
इसके चलते लोग एक के ऊपर एक गिरे और कुछ लोग चोटिल हो गए। हालात यहीं नहीं संभले एचसीपी ने दो-बार डंडा फेरा। कई ग्राहक चोट खाने के बाद घरों को चले गए। इस घटना के संबंध में कहीं कोई शिकायत नहीं हुई लेकिन पब्लिक के किसी व्यक्ति घटनाक्रम का पूरा वीडियो बना डाला जब यह वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा। अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया और एचसपी विजयपाल सिंह को निलंबित कर दिया।
संभल जिले के पुलिस अधीक्षक बालेंदु भूषण सिंह ने बुधवार को रात्रि बताया कि अपने ही पैसा लेने के लिए बैंकों में जो लोग कतार में थे उन पर डंडा बरसाने का कोई औचित्य नहीं है। इस मामले में प्रथम दृष्टया हेड कांस्टेबिल प्रोन्नत वेतन मान विजयपाल सिंह को जिम्मेदार माना गया है। उन्हें निलंबित करते हुए सीओ चंदौसी को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है।
संभल। जिस वीडियो में एचसीपी को डंडा चलाते हुए देखा जा रहा है। वही वीडियो उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए साक्ष्य बनेगा। इसके साथ बैंक के सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीओ से साक्ष्य जुटाने के बाद कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
घटना उस वक्त की जब बैंक में कैश आया था लोग चैनल में धक्के देकर अंदर घुसनेे का प्रयास कर रहेे थे मैंने रोकने का प्रयास किया था। चैनल में डंडा लगाकर भीड़ को रोका था। किसी को पीटा नहीं था। इस मामले में जांच के दौरान हकीकत साफ हो जाएगी।-विजयपाल सिंह, एचसीपी।