। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट भी की। सुबह होने पर मुंशी व चौकीदार को लोगों ने बंधनमुक्त कराया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
कोतवाली क्षेत्र के चिमियावली गांव में एक बिजलीघर निर्माणधीन है।इसका टेंडर नोएडा की पावरटेक कंपनी के पास है। नोएडा निवासी मुंशी संजय व चौकीदार जालिम सिंह बिजलीघर में ही रहते हैं। मंगलवार को रात करीब 2.30 बजे आठ- दस बदमाश विद्युत बिजली घर में घुस गए।
संजय और जालिम सिंह के हाथ पैर बांधकर बिजलीघर के शौचालय में बंद कर दिया। संजय की जेब से 17 हजार रुपये व बिजलीघर में रखा 30 क्विंटल तार लूटकर किसी गाड़ी में रख कर ले गए हैं। बुधवार को सुबह शौचालय की खिड़की से संजय ने राहगीरों को आवाज लगाई तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया। कोतवाली प्रभारी यशपाल यादव ने बताया कि मुंशी की तहरीर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
बाइकर्स बदमाशों ने दुकानदार को लूटा
धनारी/चंदौसी। धनारी थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात बाजार से लौट रहे एक मछली विक्रेता को बाइकर्स बदमाशों ने रोककर लूट लिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। धनारी पट्टी लाल सिंह निवासी आजाद पुत्र माजिद खां रजपुरा के चाऊपुर गांव में मंगलवार की देर शाम आठ बजे साप्ताहिर बाजार से मछली बेंचकर लौट रहा था। धनारी थाना क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद हाइवे पर अधरपुर अजमतनगर के पास एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए।
उन्होंने आजाद की बाइक को ओवरटेक कर रोका और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए 2730 रुपये लूट लिए और भाग गए। मछली विक्रेता ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी है।
हाईवे पर मछली व्यवसायी से लूट
बबराला/धनारी(ब्यूरो)। साप्ताहिक बाजार से मछली बेचकर घर लौट रहे एक मछली व्यवसायी से बाइक सवार बदमाशों ने नकदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट भी की। हाईवे पर देर रात होने व्यापारियों से होने वाली यह सातवीं वारदात है।
थाना क्षेत्र के गांव धनारी पट्टी लालसिंह निवासी मौहम्मद आजाद पुत्र मजीद मछली का व्यवसाई है वह क्षेत्र की साप्ताहिक बाजारों में मछली बेचता है। मंगलवार को वह रजपुरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव चाऊपुर की साप्ताहिक बाजार से मछली चेबकर घर लौट रहा था। मौपेड पर सवार मछली व्यवसायी जैसे आगरा-मुरादाबाद हाइवे पर थाना क्षेत्र के गांव उदरनपुर अजमतनगर के महावा नदी के पुल से पूर्व तीव्र मोड़ पर पहुंचा ही था कि अचानक तेज बारिश आ गई। इससे वह धीरे-धीरे चल रहा था तभी तकरीबन देर शाम आठ बजे पीछे से बाइक पर सवार तीन युवक आए और उसकी शर्ट का कॉर्लर पकड़ लिया।
उसकी तलाशी लेने लगे। जिसका युवक ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। और जान से मारने की धमकी देते हुए उससे 2700 रुपये व एक मोबाइल छीन लिया। बाद में मोबाइल को वापस दे दिया। डरा सहमा पीड़ित युवक वहां से चलकर थाने पहुंचा जहां उसने पुलिस करे तहरीर दी।