फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन प्वाइंट पर चालक से छीनी गाड़ी

Thu, 04 Aug 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
 क्षेत्र में वाहन लूटने की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। झज्जर रोड पर गांव नूना माजरा के नजदीक दो युवकों ने एक कार चालक से पहले लिफ्ट मांगी और बाद में उसकी कनपटी पर पिस्टल तानते हुए गाड़ी, मोबाइल व पर्स छीन लिया। वारदात के बाद पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की तो पकड़ में आने से बचने के लिए वे छीनी गई गाड़ी को झज्जर में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


भिवानी के चरखी दादरी निवासी प्रशांत ने पुलिस को बताया कि वह किसी कार्य के लिए दिल्ली गया हुआ था। जब वह आई-ट्वेंटी कार से वापस लौट रहा था तो गांव नूना माजरा के पास कोई सड़क दुर्घटना हुई थी। जब उसने कार को रोका और घटनास्थल की ओर देखने लगा तो उसी वक्त दो युवक उसके पास आए। उन्होंने झज्जर की तरफ जाने की बात कहकर लिफ्ट ले ली। मगर कुछ दूर चलने के बाद ही दोनों युवकों ने उसे डरा धमकाते हुए कनपटी पर पिस्तौल तानते हुए उसकी गाड़ी छीन ली। उसे जबरन नीचे उतारकर गाड़ी को ले भागे। अपने साथ हुई इस घटना से प्रशांत एक बार तो बुरी तरह से सहम गया। लेकिन राहगीरों की मदद से उसने पुलिस को घटना से अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत वीटी कर घेराबंदी की। लेकिन पुलिस पकड़ से बचने को लेकर आरोपी झज्जर में गाड़ी को लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गए।

बता दें कि कुछ रोज पूर्व भी एनएसजी कमांडो व उसके भाई से नया गांव चौक के पास पिस्टल प्वाइंट पर गाड़ी छीन ली थी। विरोध करने पर एनएसजी कमांडो के पैर में गोली भी मार दी थी। लेकिन पुलिस के डर से हमलावर आरोपी रोहतक के पास उनकी गाड़ी को लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें