फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बरामद किया हथियारों का जखीरा

Mon, 05 Nov 2018 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
विज्ञापन
बहजोई में बरामद शस्त्रों व उपकरणों के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी और जानकारी देते एसपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहजोई/धनारी (संभल)। धनारी पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर हथियारों का जखीरा बरामद किया। छापे के दौरान वहां से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। छापे में बने और अध बने असलहे और उपकरण बरामद किए गए हैं। एसपी यमुना प्रसाद ने रविवार को पत्रकार वार्ता कर इसका खुलासा किया। आरोपियों के पास से बरामद हथियारों को भी दिखाया। 

विज्ञापन

एसपी ने बताया कि खुफिया सूचना मिलने पर धनारी कोतवाल रवींद्र प्रताप सिंह ने मय पुलिस फोर्स के थाना क्षेत्र के गांव हरफरी के एक मकान में छापा मारकर हथियारों का जखीरा बरामद किया। इस दौरान वहां पर मौजूद तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों ने अपने नाम सुरेश निवासी गांव हरफरी थाना धनारी, भूपसिंह निवासी गांव तुमरिया थाना रजपुरा व रामफल निवासी गांव खनौरा थाना आदमपुर जिला अमरोहा बताए। पूछताछ में बताया कि सुरेश के घर पर हथियारों की फैक्ट्री चलाते थे। पुलिस ने दो देशी रिवाल्वर, दो देशी रायफल, दो बंदूक, नौ तमंचे, दो पौनिया, आठ अधबने तमंचे, कारतूस, भारी मात्रा में खोखा कारतूस, ड्रिल मशीन, पंखा, डाई सहित शस्त्र बनाने के कई औजार व उपकरण बरामद किए।  एसपी ने बताया कि आरोपी सुरेश पर थाना धनारी में दो मामले दर्ज हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियारों का जखीरा बरामद करने वाली टीम में धनारी कोतवाल समेत उप निरीक्षक कमलेश सिंह, लईक अहमद व सत्यवीर सिंह, कांस्टेबिल अंकित कुमार, अर्जुन सिंह, मनवीर सिंह, विनीत कुमार व अतुल राठी हैं। टीम को पांच हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें