फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद को हराकर दिल्ली ने जीता रोमांचक मैच

Sun, 03 Jan 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट के उपलक्ष्य में शनिवार को मुरादाबाद और दिल्ली के बीच रोमांचक मैच हुआ। दिल्ली की टीम के कप्तान ने पहले मैच जीतकर क्षेत्र रक्षण का निर्णय लिया।  दिल्ली ने रोमांचक मैच में शानदार जीत दर्ज की। रविवार को एमसीसी और रामपुर की टीम के बीच मैच होगा।
विज्ञापन



पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड पर क्रिकेट का मैच देखने के लिए क्रिकेट के प्रेमियों का सैलाब उमड़ा। दिल्ली और मुरादाबाद के बीच मैच हुआ। मैच में दिल्ली के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला किया। मुरादाबाद टीएमयू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम को 246 रनों का लक्ष्य दिया।


दिल्ली की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर जीत हासिल कर ली। सीता आश्रम चौकी इंचार्ज राजेश कुमार बैंसला ने शिवा सिंह को मैन आफ दी मैच का पुरस्कार प्रदान किया। उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। अंपायर की जिम्मेदारी का निवर्हन मोहम्मद फुरकान, वसीम ने किया।
विज्ञापन



कमेंटेटर अमित गुप्ता और शरद शर्मा रहे। आदित्य ने स्कोरिंग की। मुख्य अतिथि के रूप में सुशील कुमार लच्छी, अर्पित अग्रवाल, अर्चित अग्रवाल, अनिल कपूर घाबरी, फरहद खान, सुमित वार्ष्णेय, रुपेश शर्मा, साहिबे आलम, आरिफ सैफी, खुशनूर खान, कुनाल राजा, राजू बनर्जी, अजब सिंह, बॉबी रहे। रविवार को एमसीसी और रामपुर के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें