फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद की छत गिरी, एक किशोर की मौत, पांच घायल

Sun, 08 Nov 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
मस्जिद की पुरानी छत को शहीद करते समय शनिवार को रात्रि 11.00 बजे के करीब हादसा हो गया। इसमें एक किशोर की मौत हो गई। पांच युवक घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही अफरातफरी मच गई। जिसने भी सुना वह मौके की ओर दौड़ पड़ा। मलबे में दबे लोगों को निकालकर तत्काल निजी अस्पताल में भेजा गया है।
विज्ञापन



पुलिस मौके पर पहुंची। महमूदखां सराय स्थित ख्वास खां वाली मस्जिद में अचानक पुरानी छत गिर गई। जो लोग वहां काम कर रहे थे वे मलबे में दब गए। इसमें से जीशान पुत्र नजारुल (14 वर्ष) की मौत हो गई। जबकि शानू पुत्र तसब्बुर, शान मोहम्मद पुत्र जफर, फरमान पुत्र तुफैल, गुलफाम पुत्र कल्लू, रियाजुल पुत्र नजारुल घायल हो गए।


यह सभी मजिस्द में सवाब के लिए काम कर रहे थे। अचानक हुए हादसे में सभी लोग मलबे में दब गए। इन्हें आनन-फानन में मोहल्ले के लोगों ने निकाला। यह मस्जिद आबादी के बीच है। इसलिए तत्काल लोग मदद के लिए दौड़ पड़े थे। मस्जिद में हादसे की खबर मिलते ही नगर पालिका के चेयरमैन कौसर अहमद, सपा नेता सुहेल इकबाल समेत कई राजनीतिक लोग पहुंच गए।
विज्ञापन



कोतवाली नगर और नखासा थाने की पुलिस के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी अफसर अब्बास जैदी पहुंचे। घायलों को निजी एंबुलेंस और अन्य साधनों से निजी अस्पतालों में भेजा गया जहां जीशान पुत्र नजारुल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में दुख भरा माहौल है। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि जैसे ही हादसे की खबर मिली पुलिस को मौके पर भेजा गया है। घायलों का उपचार चल रहा है। एहतियाती उपाय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें