फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत खंभे में उतरा करंट, चपेट में आने से महिला की मौत,

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन(संभल)। खेत से गुजरने वाली हाईटेंशन हाइन के एक खंभे में प्रतिरोधक खराब होने से करंट उतर गया। जहां खेत से घास लेकर घर लौट रही एक महिला उसकी चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव अमावती की विधवा कस्तूरी देवी (56 वर्ष) शुक्रवार की शाम समय लगभग 5:30 बजे खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। जहां से वह चारे की गठरी सिर पर रखकर घर वापस लौट रही थी, कि खेत से गुजरने वाली विद्युत की हाईटेंशन लाइन के एक खंभे में प्रतिरोधक खराब होने के चलते जमीन में करंट उतर रहा था। जिसकी चपेट में महिला आकर नीचे गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खेत पर मौजूद मुन्नी यादव ने शोर मचाया। जिसके बाद खिरनी फीडर से सप्लाई बंद कराई गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के तीन बेटे और एक बेटी है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी लेकिन वह भी मौके पर नहीं पहुंचे। उन्होंने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें