फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौसी में नाले से मिला एक और युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी में नाले से मिला एक और युवक का शव
विज्ञापन

संभल।
दो दिनों से लापता एक युवक का शव बुधवार की सुबह नाले में पड़ा मिला। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना हैकि वह शराब पीकर नाले में गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कुढ़ फतेहगढ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कस्बा निवासी पप्पू (38) पुत्र भोला चंदौसी में तहसील के निकट असालतपुर जारई पर हेयर ड्रेसिंग की दुकान चलाता था। गांव का ही नीलाधर उर्फ नीलम भी रोजाना उसके साथ ही साइकिल से चंदौसी आता जाता था। बताते हैकि वह सोमवार को पप्पू व नीलाधर दोनों ही सुबह को रोजाना की तरह चंदौसी आए। पप्पू ने अपनी दुकान भी खोली लेकिन शाम को पप्पू अपने घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने तलाश की तो दोनों ही युवक नहीं मिले। मंगलवार को भोला ने चंदौसी कोतवाली में पप्पू की गुमशदगी दर्ज कराई। बुधवार की सुबह नीलाधर उर्फ नीलम मिल गया। उसने ने पप्पू के भाई अनीस को बताया कि उन दोनों ने सोमवार को शराब पी थी। वह नाले में गिर गया था, रात को उसे होश आया तो वह घर चला गया। पप्पू के बारे में उसे जानकारी नहीं है। पप्पू के परिजनों ने बताए गए नाले में सरियों आदि से तलाश की तो पप्पू का शव नाले में मिल गया। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सोलंकी ने बताया कि नीलाधर उर्फ नीलम ने बताया कि दोनों ही शराब पीकर नाले में गिरे थे, लेकिन सुबह को होश में आने के बाद नीलम तो एक रिश्तेदारी में चला गया, वहां से कपड़े आदि लिए। फिर अपने घर गया। पप्पू शायद नाले में मुंह के बल गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई, उसके बाद में नीले में मिट्टी के नीचे दब गया। शेष जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगी।
विज्ञापन

ज्ञात होकि तीन दिन पहले भी एक युवक का शव नाले में पड़ा पाया गया था। पुलिस ने उसकी मौत को भी शराब पीकर नाले में गिरने से होना बताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें