फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारी में गए छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुढ़ फतेहगढ़/चंदौसी। कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गंदूपुरा निवासी राजू की रिश्तेदारी में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुत्र की हत्या की आशंका जताई है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के एक युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम गंदूपुरा निवासी अनकेपाल का पुत्र राजू (17) कुढ़ फतेहगढ़ गांव के बाबू सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 11वीं का छात्र था। राजू रविवार को अपने मौसा दिनेश निवासी हसनपुर गोहरा थाना पटवाई जिला रामपुर गया हुआ था। सोमवार को वह अपने मौसा के साथ गांव आने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान गांव के दो युवक महेश और डालचंद बाइक लेकर वहां पहुंचे और गांव चलने की बात कही।
राजू ने अपने मौसा दिनेश को वापस लौटा दिया और गांव के दोनों युवकों के साथ बाइक पर बैठ कर चला आया। आधे घंटे बाद गांव लौटने पर राजू के मौसा ने उसे फोन किया कि वह पहुंच गया या नहीं। उसने बरसात होने की बात बताई। इसी दौरान फोन पर डालचंद ने बताया कि महेश राजू को अपनी रिश्तेदारी में घुमाने के लिए ननखेड़ी ले गया और देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा है।
विज्ञापन

जब देर शाम तक महेश व राजू नहीं लौटे तो डालचंद ने दोबारा फोन किया। महेश ने डालचंद को बताया की राजू का एक्सीडेंट हो गया है और उसे अस्पताल रामपुर ले जा रहा है । राजू के फोन से ही उसके मौसा दिनेश और पिता अनेकपाल को एक्सीडेंट होने की सूचना दी गई।
दिनेश और राजू के परिजन अस्पताल रामपुर पहुंचे तो वहां राजू मृत अवस्था में मिला। परिजनों के पूछने पर डॉक्टर ने बताया इसको जो व्यक्ति लाया था, वह छोड़कर चला गया। राजू की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों ने महेश से फोन पर संपर्क करना चाहा तो संपर्क नहीं हो सका। इससे परिजनों को महेश पर राजू की हत्या करने का शक हुआ। परिजन अस्पताल से राजू का शव अपने गांव गंदूपुरा ले आए। मंगलवार को कुढ़ फतेहगढ़ थाने में पहुंचकर पुत्र की हत्या की आशंका जताते हुए गांव के ही महेश के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता की तहरीर पर गांव के ही महेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें