धनारी। थाना क्षेत्र के गढ़ा में भागवत करा रहे साधुु और एक ग्रामीण के साथ दो लोगों ने मारपीट कर लूटपाट की कोशिश की। साधुु के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़ लिया। दोनों लोगों की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की और छोड़ दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना नहीं दी।
थाना क्षेत्र के गढ़ा में भूतनाथ बाबा भागवत करा रहे थे। सोमवार की रात भागवत बारिश के कारण जल्दी समापन कर सभी ग्रामीण अपने-अपने घरों को चले गए। भागवत स्थल पर बाबा और एक ग्रामीण रहे गये थे। रात में दो लोग लूटपाट करने लगे।
विरोध करने पर मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान बाबा ने शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने पहुंच कर दोनो आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़ गये दोनो लोगों के साथ ग्रामीणों ने जमकर मारपीट कर माफी मांगने पर छोड़ दिया।
बताया जाता है कि लूटपाट व बाबा के साथ मारपीट करने वाले दोनों आरोपी गांव के ही हैं। ग्रामीणों ने घटना की पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी।