फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के बेटे को गोली मारने में तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पूर्व प्रधान के बेटे को गोली मारने के मामले में तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लग गई है। वहीं घायल युवक का उपचार मुरादाबाद के जिला अस्पताल में चल रहा है। हालत में सुधार बताया जा रहा है। मालूम हो रविवार की रात को सात बजे करीब असमोली थाना क्षेत्र के गांव मढ़न निवासी सलमान पुत्र ओन मोहम्मद को बाइक सवारों ने गोली मार दी थी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को संभल जिला अस्पताल भर्ती कराया था। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मुरादाबाद रेफर कर दिया। पीड़ित परिजनों ने गांव के ही कमरूल, नकी और मोहम्मद हैदर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित पिता ने बताया कि आरोपी पुरानी रंजिश मानते हैं।
इसलिए उन्होंने उनके बेटे पर जानलेवा हमला किया। पीड़ित ने बताया कि बीते ग्राम प्रधानी के चुनाव में आरोपी पक्ष की ओर से प्रत्याशी उतारा गया था। उनके सामने घायल सलमान की मां ने चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन

हालांकि दोनो ही प्रत्याशी चुनाव हार गए थे। इस बात को लेकर भी मनमुटाव पैदा हुआ। उससे पहले भी कई विवाद रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें