फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं के लिए पते बटोरने गई महिला के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गांव से कुछ दूरी पर खेत में पशुओं के लिए पत्ते बटोरने गई एक महिला को दो युवकों ने बुरी नीयत से दबोच लिया। जिसमें एक युवक ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने घटना की तहरीर नखासा पुलिस को दी है। वहीं पुलिस ने घटना का स्थल अमरोहा जनपद के सैदनगली थाने में होने पर वहीं रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी है।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला शुक्रवार की शाम गांव से कुछ दूर अमरोहा जनपद की सीमा पर स्थित अपने खेत में पशुओं के चारे के लिए पत्ता बटोरने गई थी। जहां उसके पत्ता बटोरने के दौरान दो युवक आ गए और उसे बुरी नीयत से दबोच लिया।
महिला को तमंचे के बल पर धमकाते हुए एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में दोनों युवक शोर न मचाने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घर पहुंची महिला ने आपबीती अपने परिजनों को बताई।
विज्ञापन

जिसके बाद शनिवार को पति के साथ नखासा पुलिस को दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। वहीं पुलिस ने घटनास्थल दूसरे जिले के दूसरे थाने में बताते हुए वहां जाने की सलाह दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला स्वयं घटना स्थल को सैदनगली थाना क्षेत्र के एक गांव की जंगल में बता रही है। जिसकी वजह से उसे वहां के थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा गया है। मामला संदिग्ध लग रहा है। हम भी इसकी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें