फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुन्नौर पुलिस ने तीन ऑटोलिप्टरों को पकड़ा, चार बाइक वरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की चार बाइक के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

गुन्नौर/बबराला/जुनावई (संभल)। मुखबिर की सूचना पर चेकिंग करते हुए गुन्नौर पुलिस ने तीन ऑटोलिप्टरों को पकड़ लिया। जिनकी निशानदेेही पर एक लुटेरे के घर तीन और बाइक भी बरामद की गई। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से सक्रिय इस गैंग के सदस्य एनसीआर क्षेत्र में भी चोरी की वारदात को अंजाम देते रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह ग्यारह बजे प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार को मुखविर ने सूचना दी कि जुनावई क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश बाइक लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसआई अनूप सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की जिसने कोतवाली क्षेत्र के गांव चबूतरा चौराहे पर वाहनों पर नजर रखनी शुरू कर दी। तकरीबन 12-40 बजे एक बाइक पर सवार तीन लोग चौराहे से गुजर रहे थे जोकि पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछाकर बाइक सवारों को पकड़ लिया। तीनों ने पूछताछ की तो जिन्होंने अपने नाम श्रीपाल निवासी खेड़ा चवूतरा फतेहपुर थाना गुन्नौर बताया जिस पर एक तमंचा व कारतूस वरामद किए। जबकि दूसरे ने अपना नाम राहुल निवासी नंदरौली थाना गुन्नौर व तीसरे ने बली मौहम्मद निवासी पुसावली थाना गुन्नौर बताया। तीनों ने गहनता से पूछताछ की गई बली मोहम्मद के घर से तीन और बाइक बरामद की गई जिनकी पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है। लुटेरों को पकड़ने वाली टीम में एसआई अपून सिंह, एसआई शैलेंद्र कुमार, कांस्टबिल टीकमसिंह, मनोज कुमार, शुशील कुमार शामिल रहे पुलिस के मुताबिक तीनों लुटेरे बाइक लूट की वारदात को क्षेत्र के अलावा एनसीआर क्षेत्र में अंजाम देते है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें