फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पशु कटान करते चार आरोपी पुलिस ने दबोचे, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयात नगर पुलिस ने अवैध कटान कर रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मौके से मांस व अवशेष बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह हयात नगर पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि मोहल्ला पीलाखदाना में चार लोग अवैध तरीके से भैंस की हत्या कर रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने दबिश दे दी। मौके से मोहल्ला पीलाखदाना निवासी इमरान, अरमान मोहल्ला चकली निवासी आलम व कोतवाली संभल के मोहल्ल चमनसराय निवासी अब्दुल अजीज को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 55 किलोग्राम मांस व अवशेष बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें