फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवन में दो पक्षों के बीच पथराव भारी संख्या में पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। धर्मस्थल के निर्माण को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर पथराव हुआ। फायरिंग भी हुई। इसमें एक समुदाय की ओर से महिला घायल हो गई, जबकि दूसरे समुदाय की ओर से कुछ बच्चे चोटिल हुए हैं। सूचना पर स्थानीय पुलिस समेत आसपास के थानों की पुलिस पहुंची। एएसपी, एसडीएम व सीओ ने मौके पर पहुंचकर पूरे गांव का जायजा लिया। इस बीच गांव में लोगों की भीड़ लगी रही। गांव में पुलिस समेत दंगा नियंत्रण टीम की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर दो बजे करीब थाना क्षेत्र के भवन गांव में धर्मस्थल की हवन वेदी के निर्माण को लेकर दो समुदाय के लोगों में विवाद हो गया। गाली-गलौज हुई। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। फायरिंग भी हुई। इसमें एक समुदाय की महिला नसरीन पत्नी शरीफ घायल हो गई। आनन-फानन में उसे घर लाया गया। परिजनों व आसपास के लोगों का कहना था कि नसरीन नल से पानी लेने गई थी तभी दूसरे समुदाय के लोगों ने गोलीबारी में दिए। इससे वह घायल हो गई। उसका बायां हाथ जख्मी हो गया। वहीं दूसरी ओर पथराव होने से दूसरे समुदाय के कुछ बच्चे चोटिल हो गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब सवा तीन बजे करीब पुलिस क्षेत्राधिकारी डा. कृष्णकांत सरोज भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद उप जिलाधिकारी चंदौसी महेश प्रसाद दीक्षित ने भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। करीब साढ़े चार बजे करीब अपर पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे ने गांव पहुंचकर पूरे हालात का जायजा लिया और गांव में शांति बनी रहे, इसके लिए जरूरी निर्देश दिए। एएसपी ने बताया कि जानकारी मिलने पर सामने आया है कि एक समुदाय के लोग धर्म स्थल के निकट हवन वेदी का निर्माण कर रहेे थे। दूसरे समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया। इसी को लेकर बात बढ़ गई और गांव में पथराव हुआ। फिलहाल गोलीबारी की बात संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच कराई जा रही है। यदि फायरिंग की पुष्टि होती है तो फिर पथराव करने वालों के साथ-साथ फायरिंग करने वालों को भी चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए स्थानीय पुलिस समेत दंगा नियंत्रण टीम की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें