फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर गंगा में फेंकी गई थी युवक की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। रजपुरा थाना क्षेत्र में गंगा किनारे की जमीन पर वर्चस्व को लेकर दो गांवों के लोगों के बीच हुई फायरिंग के बाद लापता चल रहे युवक का शव गंगा नदी में एक टापू के किनारे उतराता मिला। पुलिस ने स्टीमर की सहायता से शव को बाहर निकाला और शिनाख्त की पुष्टि की के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मृतक के भाई ने हत्या कर शव को गंगा नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। सोमवार को मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में हंगामा भी काटा था।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव शाहजहांनाबाद और उसके मजरा रानीगंज के ग्रामीणों के बीच गंगा किनारे की लगभग एक हजार बीघा सरकारी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गंगा नदी में पानी कम होने के बाद खाली हुई इस जमीन को जोतने के लिए रविवार को दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हुई जिसमें एक युवक के गोली लगी थी। जबकि मौके से पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों को अवैध असलाह समेत गिरफ्तार किया था जिसमें दोनों पक्षों की ओर से चार-चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था लेकिन सोमवार को रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव ईशापुर बरौरा के दर्जनों ग्रामीण महिलाओं को साथ लेकर थाने पहुंचे थे। मोरध्वज पुत्र मेवाराम ने अपने छोटे भाई भूरे सिंह की शाहजहांनाबाद के जंगल में हुई फायरिंग के दौरान हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए गंगा किनारे जंगल में तलाशी अभियान चलाया था लेकिन युवक का कहीं सुराग नहीं लगा था। मंगलवार की शाम करीब साढ़े बजे नाविकों ने गंगा नदी के बीच बने टापू के किनारे एक शव को उतराता हुआ देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद गायब हुए युवक के रिश्तेदार वहां पहुंचे जिन्होंने शिनाख्त की पुष्टि की। मौके पर पहुंची रजपुरा पुलिस ने करीब आठ बजे स्टीमर की सहायता से शव को निकलवाया और गंगा किनारे ले जाकर पंचनामा भरा।

मृतक की अंटी में मिला में तमंचा मिला
बबराला। जिस समय पुलिस ने शव को गंगा नदी से निकाला तो युवक की पेंट की पेटी (अंटी) में तमंचा लगा मिला। जबकि एक पैर और चेहरा पुरी तरह गल चुका था। परिजनों ने बताया कि पैर और सिर में गोली मारी गई होगी जिससे चेहरे और पैर खराब हुई जबकि शरीर का शेष भाग नष्ट नहीं हुआ।
विज्ञापन


कोट-
जिस युवक के गायब होने के बाद रजपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई थी उसके शव को बरामद कर लिया गया। उसकी पेटी में एक तमंचा मिला है। इसकी मौत को उसी मुकदमा में जोड़ा जाएगा जिसकी प्रत्येक पहलू पर गहनता से जांच की जाएगी। अगर तहरीर मिलती है तो उसके आधार पर भी जांच की जाएगी।- पंकज कुमार पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें